वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के घास की मंडी के निकट कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 10 लाख रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कबाड़ गोदाम मालिक ने पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग लगने की सूचना पर पहुचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर क़ाबू पाया। गोदाम मालिक नीता ने पुलिस को थाने में घटना की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।