Top News

मतदान के पश्चात स्ट्रांग रूमों में संरक्षित ई0वी0एम0 की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

हाथरस। मतदान के पश्चात एम0जी0 पॉलिटेक्निक में विधान सभावर बनाए गए स्ट्रांग रूमों में संरक्षित ई0वी0एम0 की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कंपनी कमांडर तथा जवानों से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी कर स्ट्रांग रूम की शतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।


उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया और तैनात कर्मचारियों को सीसीटीवी कैमरो का संचालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु तैनात किए गए अधिकारियों और कमर्चारियों को पंजिका में नियमित रूप हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किए गए इंतजाम के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सासनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने