Top News

क्षेत्र में भैंस चोरों का गैंग सक्रीय, गांव मऊ से 3 भैंस चोरी

सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र में भैंस चोरों का गैंग सक्रीय है। और वह आए दिन भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार की रात्रि को तहसील क्षेत्र के गांव मऊ में भैंस चोर गैंग के द्वारा 3 भैंसों तथा 1 पड़रा को चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने अगसोली चौकी पर पुलिस को घटना की सूचना दी है। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मऊ निवासी थानसिंह पुत्र लोकमन के घर पर स्थित घेर में उसकी भैंस बंधी हुई थीं। गुरुवार की रात्रि को भैंस चोर गेंग के सदस्य गाड़ी लेकर आए और उसकी 3 भैंस तथा 1 पड़रा को खोलकर ले गए। खटपट की आवाज सुनकर जब तक वह जगा तब तक चोर मौके से फरार हो गए। गांव में इधर उधर भाग दौड़ करने के बाद पीड़ित ने अगसोली चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है। बता दें कि क्षेत्र में काफी समय से भैंस चोरों का गैंग सक्रीय है जो लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने