Top News

हाथरस पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपए का गांजा किया बरामद

हाथरस/सादाबाद। जनपद में सादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को सादाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद किया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते हाथरस की सादाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गुलशन पुत्र दुर्वेश निवासी विजय गली कस्बा व थाना सादाबाद को सलेमपुर बम्बे के पास से नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।


जिसके कब्जे से 10 किलो गांजा जिसकी कीमत 1 लाख रूपये है बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने