सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से बिक्री को ले जाई जा रही अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है।
गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक के अनुसार वह पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार तथा एएसपी और सीओ सिटी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही हेतु चैकिंग अभियान में मामूर थे। तभी उन्हें मिली सूचना के आधार पर एक युवक को बीस लीटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम विकास कुमार उर्फ वी0के0 पुत्र चन्द्रपाल बिजलीघर बताया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई वीर सिंह, हैडकांस्टेबिल राजेश कुमार, कांस्टेबिल संदीप राघव आदि मौजूद थे।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।