Top News

अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है।


गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक के अनुसार वह पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार तथा एएसपी और सीओ सिटी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अपराधी धडपकड अभियान के तहत चैकिंग अभियान में मामूर थे। तभी उन्हें मिली सूचना के आधार पर एक युवक को प्राथमिक विद्यालय बनगढ़ के गेट के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम बृजेश पुत्र गिर्राज निवासी विजलीघर बताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी मय टीम के मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने