Top News

47 वां श्री राम नवमी मेला का किया ध्वजा रोहण

सासनीl कस्बा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बडे हर्षोल्लास के साथ बाल मेला कमेटी के बैनरतले निकलने वाले श्रीराम नवमी मेला का पथवारी मंदिर पर ध्वजा रोहण आचार्य अतुल शर्मा द्वारा विधिवत बोले गये वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर किया गया।


गुरूवार की दोपहर तीन ध्वजा रोहण से पूर्व उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री निर्देश चंद्र वाष्र्णेय, एवं मेलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर तथा बालमेला कमेटी सदस्यों, पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में आहूतियां देकर शांति शौहार्द की कामना की। बता दें कि श्री रामनवमी मेला का उद्घाटन समाजसेवी ठाकुर महेन्द्र सिंह सोलंकी करेंगे। वहीं देवी पूजन ताक्षवी सिंह एवं काली पूजन सौरभ वाष्र्णेय करेंगे। ध्वजा रोहण के दौरान कपिल शर्मा, अजय श्रोती, संजय वाष्र्णेय, नरेष चंद्र वाष्र्णेय, राजू वाष्र्णेय, निर्मल अग्रवाल, दिनेश चंद्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष वाष्र्णेय, दीपेश वर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने