Top News

दो भाइयों के कहासुनी के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के मारी 2 गोली, बड़े भाई की मौके पर हुई मौत

            वीडियो खबर देखने के लिए लिंक पर टच करें

सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ में दो भाइयों के कहासुनी के विवाद में छोटे भाई ने 40 वर्षीय बड़े भाई के एक के बाद एक 2 गोली मार दीं जिससे बड़े भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर छोटा भाई मौके से फरार हो गया। मृतक गजेन्द्र उर्फ बडेला पुत्र मक्खन शराब पीकर घर में  विवाद करता रहता था। बीती रात को 9:30 बजे भी परिवार में वाद विवाद हो गया। जिसके बाद रोष में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। छोटा भाई घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गई और मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने