सिकंदराराव। ईद का त्यौहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई । वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ ईद मनाई । नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के खड़े बंदोबस्त रहे। उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी डॉ आनंद कुमार, कोतवाल आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नमाज के दौरान ईदगाह पर मौजूद रहे ।
गांव टीकरी कलां में ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर बबलू सिसोदिया, पवन प्रधान, नूरी खान ,समशुल सैफी, मोहम्मद शकील, वसीम सैफी, इसाक खान ,सलीम खान ,दानिश खान, इरशाद खान, आकिल खान, मोहम्मद शफी,,मुन्नी खान,,अफरोज खान, जुबेर खान,,ताराचंद सिंह राणा मौजूद रहे।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।