वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें
- मनमोहन झांकियों ने लोगों को किया खूब आकर्षित
- बरेली की करिश्मा तथा मुरादाबाद की प्रिया ठाकुर ने भेटें प्रस्तुत कर बटोरीं जमकर तालियां
सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र के गांव कपसिया में बुधवार की रात्रि को विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जागरण में गांव के महिला पुरुष तथा बच्चों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। आदर्श एंड पार्टी कासगंज के संयोजन में बरेली की करिश्मा तथा मुरादाबाद की प्रिया ठाकुर ने माता रानी के भव्य दरबार में भेटें प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं।
वहीं जागरण के बीच बीच में प्रस्तुत की गईं भगवान गणेश, हनुमान, मां काली, राधा कृष्ण, सुदामा तथा शिव पार्वती आदि की मनमोहन झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। मध्य रात्रि से प्रारम्भ होकर प्रातः काल तक चले माता के जगराते में लोगों ने भक्ति रस का जमकर आनंद लिया। अंत में तारा रानी की कथा और प्रसाद वितरण के साथ जागरण का समापन हुआ और आयोजक श्रीपाल सिंह प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।