हाथरस/सिकंदराराव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लिया। जिसका लाइव प्रसारण सिकंदराराव ब्लॉक पर दिखाया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा के उत्तर प्रदेश मे 10 लाख करोड़ का निवेश विभिन्न कंपनियां द्वारा हुआ है जो बताता है कि विकास की गंगा उत्तर प्रदेश मे तेजी से बह रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यूपी को हम वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाएंगे।
देश के दूसरे राज्यों को यूपी से सीखना चाहिए। यूपी में डबल इंजन की सरकार बने सात वर्ष हो रहे हैं। बीते वर्षों में प्रदेश में रेड टेप कल्चर को समाप्त कर रेड कारपेट कल्चर बन चुका है। यूपी में सात वर्षों में क्राइम कम होने के साथ बिजनेस कल्चर का विस्तार हुआ है।
सात वर्षों में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना है। साथ आठ वर्ष पहले ऐसे माहौल की सोच भी मुश्किल थी। ब्लॉक पर आयोजित पीएम के इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिकंदराराव बीरेन्द्र सिंह राणा रहे। साथ में एसडीएम सिकंदराराव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन आदि लोग भी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।