वीडियो खबर देखने के लिए लिंक पर टच करें
सावधान हो जाइए! डिजिटल युग में ठग भी डिजिटल हो गए हैं और उन्होंने अपने ठगी के तरीकों को डिजिटल रूप दे दिया है। जी हां आज के इस डिजिटल युग में शातिर ठगों ने भी ठगी के कई डिजिटल तरीके निकाल लिए हैं। यह शातिर ठग पहले तो आपको फोन करेंगे और मीठी मीठी बातें कर आपको अपनी बातों में ऐसे उलझाएगे कि आपको लगेगा कि आपका कोई परिचित है। फिर यह आपसे कहेंगे कि मैं आपके अकाउंट में कुछ रूपए भेज रहा हूं आप बाद में मुझे दे देना। आपके हां कहते ही यह आपसे कहेंगे पहले में 10 रूपए भेज कर चैक कर रहा हूं आप मेसेज चैक करके बताएं। इसके बाद आपके मोबाइल में रूपये प्राप्ति का मेसेज आएगा और आपको लगेगा कि आपके अकाउंट में रूपए रिसीव हुए हैं। इसके बाद आपको 5 हजार या 10 हजार प्राप्ति का मेसेज आएगा उसके बाद 10 या 20 हजार रूपए का मेसेज आपको प्राप्त होगा। शातिर ठग आपसे कहेंगे कि आपको 2 हजार रूपए भेजने थे गलती से 20 हजार चले गए हैं आप बाकी के रूपए वापस भेज दें। इनके द्वारा आपको कोई क्यूआर कोड भेजा जाएगा और उस पर रूपए भेजने को कहा जाएगा।
![]() |
| इस नंबर से रहें विशेष सावधान |
यह सब प्रक्रिया बिना फोन काटे चलते फोन पर की जाती है ताकि आपको सोचने समझने का मौका न मिले और आप इनकी बातों में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई खुद इनके हवाले कर दें। जबकि अगर आप गौर से देखेंगे तो इनके द्वारा भेजे गये रूपए प्राप्ति के मेसेज भी पूरी तरह से फर्जी होते हैं। यह मेसेज आपको ऐसे लगेंगे कि बैंक द्वारा भेजे गए हैं परन्तु यह इनके पर्सनल नंबर से भेजे हुए होते हैं जोकि आप जब सोच समझकर देखेंगे तो आपको पता चलेगा परंतु यह शातिर ठग आपको सोचने समझने का मौका ही नहीं देंगे और बिना फोन काटे चलते फोन पर ही आपको अपनी बातों में इस कदर उलझाए रहेंगे कि आप बिना सोचे समझे इनकी ठगी का शिकार हो जायें।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।