Top News

कैम्प लगाकर मरीजों का किया निशुल्क चेकअप और निशुल्क दवा वितरण

              वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। नगर के ईदगाह रोड पर स्थित रचित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल के  डाक्टरों द्वारा रविवार को गांव गिनौली किशनपुर में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें रचित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल से पहुंचे डा0 प्रभात यादव, डा0 जितेन्द्र कुमार यादव, डा0 सोनम यादव  ने गांव गिनौली में कैंप लगाकर गांव के महिला एवं पुरुष सहित करीब 200 मरीज देखे। वहीं करीब 80 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी अन्य बीमारियों के निशुल्क चेकअप कर मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरण की गईं। वहीं कैंप में पहुंचे सैकड़ों मरीजों को अन्य तरह की कई बीमारियों से बचाव के लिए डाक्टरों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर कैंप पर पहुंच कर सैकड़ों मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया। वहीं गांव के पूर्व प्रधान सोनू कुमार ने डाक्टरों द्वारा इस अनोखी पहल से खुश होकर रचित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल के डाक्टरों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने