Top News

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद के पत्रकारों ने भरी हुंकार, एआरटीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ किया प्रदर्शन

                वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

हाथरस के एआरटीओ कार्यालय पर सोमवार को जनपद के कई दर्जन भर पत्रकारों ने एकत्र होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी और तीन दर्जन से ज्यादा पत्रकार  एआरटीओ नीतू सिंह पर भष्टाचार के आरोप लगाते हुए एआरटीओ कार्यालय के सामने डेरा जमा कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों के आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हावी है और यहां बिना दलालों के कोई कार्य नहीं हो रहें हैं। दलालों के माध्यम से उल्टे सीधे सभी कार्य हो रहे हैं परन्तु आम जनता के जायज कार्य भी नहीं किए जा रहे हैं। पत्रकारों ने एआरटीओ पर उनके फोन नहीं उठाने के आरोप भी लगाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने तुरंत एसडीएम सदर को एआरटीओ कार्यालय पर भेजा। जहां पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से जानकारी की और मामले का संज्ञान लिया। एसडीएम सदर द्वारा दिए गए कार्यवाही के आश्वासन के बाद पत्रकार शांत हुए और धरने पर से उठे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने