सिकंदराराव। रविवार को तहसील क्षेत्र के कस्बानुमा गांव कचौरा में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राम दरबार का भ्रमण पूरे नगर में कराकर हर्ष और उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह जगह पूजन किया।
शोभायात्रा आतिशबाजी एवं बैंड बा के साथ जोर शोर से खुशी मनाते हुए ढोल नगाड़े बजाते हुए निकाली गयी। शोभायात्रा में सिकंदराराव से समाजसेवी युवा व्यापारी आकाश दीक्षित, मयंक उपाध्याय, शशिकांत शर्मा, दुर्वेश पचौरी, कचौरा से समाजसेवी रामकिशोर शर्मा, संतोष शर्मा, नीरज शर्मा, वीरेश यादव, सुबोध गुप्ता, रविंद्र नागर, वीरेश शर्मा, अशोक यादव ग्राम प्रधान डॉ अनिल महेश्वरी, रामकिशन यादव बबलू, मुकेश शर्मा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष व रामकुमार गुप्ता, पंकज शर्मा, राजकुमार माहेश्वरी, राजेश शर्मा, उमेश शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।