Top News

भरपूर जोश और उत्साह के साथ नगर भ्रमण कर निकाली गई श्री रामदूत संकल्प सिद्ध बाइक यात्रा

              वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा भले ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में हो रही हो लेकिन उसकी खुशी पूरे देश भर में मनाई जा रहीं हैं। हाथरस जिले का सिकंदराराव भी इसमें पीछे नहीं है। रविवार को सिकंदराराव नगर में अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामदूत संकल्प सिद्ध बाइक यात्रा निकाली गई। बाइक रैली में जोश और उत्साह से लबालब सैकड़ों युवा हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम के गगनभेदी उदघोषों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।


वहीं बाजारों में दुकानदार तथा गली मोहल्लों में महिला पुरुष हाथों में पुष्प लिए यात्रा के स्वागत में पलकें बिछाए खड़े हुए थे। जैसे ही यात्रा उनके सामने से गुजरी तो जय श्रीराम के उदघोषों और राम धुन के साथ यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा कर रामभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया। यह भक्तिमय और मनमोहक माहौल देखते बन रहा था। लोगों के चेहरों पर राम मंदिर निर्माण की खुशी और उत्साह साफ साफ दिख रहा था।


यात्रा का शुभारंभ मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरीशंकर हिन्दू इंटर कालेज के गौरीशंकर मंदिर से होकर नगर भ्रमण करते हुए रेलवे रोड़ पर मौजूद विद्या मंदिर इंटर कालेज पर जाकर यात्रा का समापन हुआ। यहां पहुंचकर सभी रामभक्तों को प्रसाद वितरित भी किया गया। इसी के साथ रामभक्तों ने यहां खुशी और उत्साह में झूमते गाते हुए राम नाम के जमकर जयघोष लगाए। और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों के विषय में जानकारी दी।



Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने