सिकंदराराव। सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है। नगर की शान्ति व्यवस्था और लोगों की खुशी पर कोई दाग न लग पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन पैनी नजर के साथ मुस्तैद नजर आ रहा है।
रविवार को एएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सिकंदराराव कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रशासन ने लोगों से महोत्सव को खुशी के साथ मनाते हुए नगर की शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही अराजक तत्वों को नगर की शान्ति व्यवस्था से खिलवाड़ करने के विषय में न सोचने की सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें आगाह किया।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।