Top News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देश भर में हर्ष और उत्साह का माहौल

               वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश भर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव, नगर तथा महानगरों को भगवान राम के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। हाथरस के सिकंदराराव में भी उत्साहित राम भक्तों के द्वारा गली मोहल्लों तथा मंदिरों को ध्वज, झंडियों तथा फूलमालाओं से सजाया जा रहा है। घरों के ऊपर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। मंदिरों पर रामकथा, रामायण तथा संकीर्तन आदि धार्मिक आयोजनों की धूम है। गली मोहल्लों की दीवारों पर राम नाम के स्लोगन तथा चित्र बनाकर राम मंदिर महोत्सव की खुशी के संकेत दिए गए हैं। नगर के बाजार भगवान राम और हनुमान के भगवा ध्वज से सजे हुए हैं, पूजा सामग्री आदि की दुकानों पर रामभक्त झंडे, तस्वीर तथा सजावट के सामानों की जमकर खरीददारी कर रहें है। रामभक्तों द्वारा बड़ी LED स्क्रीन लगाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लाइव प्रसारण दिखाने की भी व्यवस्था की जा रहीं हैं। दीपोत्सव मनाने के लिए जगह जगह दियों आदि की भी खूब बिक्री हो रही है। महोत्सव को लेकर प्रशासन भी पैनी नजर रखे हुए है। एएसपी और कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। महोत्सव को लेकर लोगों में खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने