सिकंदराराव। कस्बा में ईदगाह रोड पर चल रही प्रदर्शनी में गत गुरुवार को पीएसी व पुलिस बल द्वारा की गई युवा अधिवक्ता के साथ मारपीट के बाद मामले में पीड़ित अधिवक्ता द्वारा दी गई तहरीर के बाद भी पुलिस द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज की गई । जिससे कुपित होकर अधिवक्ता धरने पर बैठ गए है । धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा ।
बतादें कि गत गुरुवार को युवा अधिवक्ता प्रियांशु दरगढ़ अपने कुछ साथियों के साथ नुमाइश देखने को गए थे । इस दौरान कुछ युवकों में आपस में विवाद हो गया । अधिवक्ता प्रियांशु के विवाद का निपटारा कराने को मौके पर पहुंच गए । तभी पुलिस व पीएसी कर्मी भी मौके पर पहुंच गए । पुलिस एवं पीएसी कर्मियो ने लाठी चार्ज कर दिया । जिससे अधिवक्ता के हाथ में गंभीर चोट आई । मामले की जब जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया । पीड़ित अधिवक्ता द्वारा आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई । किंतु पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नही की गई । जिससे कुपित होकर पीड़ित अधिवक्ता प्रियांशु अपने साथियों के तहसील परिसर में दी बार एसोसिएशन के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए है। चौथे दिन गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा । पीड़ित अधिवक्ता प्रियांशु का कहना है कि नुमाइश में उन पर पुलिस एवं पीएसी कर्मियो द्वारा लाठी डंडे बरसाए गए है । जिससे उनके चोट आई है । अभी तक पुलिस द्वारा मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नही की गई है । जब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नही होगी । तब तक वह अपने साथियों के साथ धरने पर बैठे रहेंगे । इस मौके पर डीके चौहान एड, ओमप्रकाश गौतम एड, के एम कुलश्रेष्ठ , रनवीर सिंह, मनीष कुलश्रेष्ठ , अवधेश कुमार यादव, श्रीकृष्ण, मुनीश शर्मा, महेश चंद्र अंजाना, राम बाबू यादव, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, चौधरी उदयवीर सिंह , ब्रजेश यादव, राकेश बघेल, सत्यवीर यादव, जितेंद्र यादव, रेशम पाल बघेल , समीर यादव आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।