सिकंदराराव। कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में ससुराल में आए युवक को पत्नी समेत ससुरालीजनो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पत्नी समेत चार नामजदों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
बता दें कि आमिर पुत्र जहीर निवासी केले वाली गली अलीगढ़ ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी साली नाजिस ने उसके पास फोन कर कहा कि उसके बच्चे की तबियत खराब है। आप ससुराल आ जाओ । वह 9 जनवरी को अपनी ससुराल मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज बच्चे को देखने को पहुंचा । जहां उसके साले सोहिल , ससुर इबले हसन, सास गुलबहार तथा पत्नी सोनी ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।