सिकंदराराव। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट गुरुवार को सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी एक 7 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया । जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए । जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रैफर कर दिया । अलीगढ़ ले जाते समय बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया । बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । घटना के बाद बस को भीड़ ने पकड़ लिया ।
जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया । गुरुवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे गांव नगला जलाल निवासी 7 वर्षीय गौरी पुत्री दिनेश कुमार घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी हुई थी । उसी दौरान कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बच्ची को टक्कर मार दी । जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । भीड़ ने पीछा कर घटना को अंजाम देकर भाग रही बस को पकड़ लिया । इस बीच मौका पाकर बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा । भीड़ ने बस को पुलिस के सुपुर्द कर दिया । घायल बच्ची को परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्ची को चिकित्सकों द्वारा अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया । अलीगढ़ ले जाते समय बच्ची ने दम तोड़ दिया । बच्ची की मौत से परिजनो में हाहाकार मच गया । बस चालक के विरुद्ध मृतका बच्ची के दादा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने मृतका बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है । बच्ची की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है ।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।