Top News

गजक की ढकेल के पास खड़ा होने को लेकर हुई कहासुनी, मारपीट, बाट लगने से एक घायल, रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराव। नगर के जीटी रोड पर स्थित सब्जी मंडी के पास एक गजक विक्रेता की ढकेल के पास खड़ा होकर फोन पर बातचीत करने को लेकर दो युवकों में पहले तो कहासुनी हो गई बाद में मारपीट भी हो गई। जिसमे एक युवक के सिर में बाट लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर घायल युवक की डाक्टरी कराई है। वहीं मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

   बता दें कि कोतवाली में ऋतुराज चंचल वाल्मीकि द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि विजयपाल पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला गढ़ी बुदू खां जीटी रोड पर यशपाल सिंह चौहान के कार्यालय के सामने टेंपो अड्डे पर बाइक रोककर सड़क किनारे फोन पर बात करने के लिए रुका तो वहां गजक की ठेली लगाए बैठा अफसर पुत्र फारूक निवासी मोहल्ला रोशनगंज तेली बस्ती सिकंदराराव ने विजयपाल से पूछा कि क्या लोगे तो विजय पाल ने कहा कि मैं बात करने के लिए रुका हूं मुझे कुछ नहीं लेना इस पर अफसर गाली गलौज करते हुए बोला कि जब कुछ नहीं लेना तो ठेली के सामने से गाड़ी हटा। वहीं पास में, मैं अपनी दुकान पर बैठा था जिस पर विजयपाल ने मुझ प्रार्थी से शिकायत की तो मैं अफसर को समझाने गया तो अफसर ने मुझे जाति सूचक शब्द और गाली गलौज करते हुए कहा कि भंगिया के तू मुझे समझाएगा।


  यह कहते हुए उसने अपने ठेले से 1 किलो का बाट उठाकर मेरे ऊपर प्रहार किया जिससे मैं तो बाल-बाल बच गया तथा वह बाट पीछे खड़े अंकित पुत्र सोनपाल निवासी मोहल्ला गढ़ी बुदु खां के कान के ऊपर सिर में जाकर लगा जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करके घायल युवक को डाक्टरी के लिए भिजवाया। वहीं पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने