सिकंदराराव। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विपिन कुमार वार्ष्णेय के आवास पर विश्व हिंदू परिषद की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना ने किया और मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश रहे।
मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने अयोध्या में होने वाले नवनिर्मित भगवान श्रीराम के मंदिर के उपलक्ष में 1 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य समस्त भारत में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। 1 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता एवं अन्य सभी हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में लगेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जो अक्षत अयोध्या से आएंगे उनको हर घर तक पहुंचना और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का हर घर में निमंत्रण देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री कपिल, पूर्व जिला संघ चालक राजेंद्र मोहन सक्सैना, विपिन लाल नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, बबलू सिसोदिया नगर उपाध्यक्ष, नीरू यादव, जयपाल सिंह भट्टे वाले, चेतन शर्मा, विष्णु वार्ष्णेय, पुरदिल नगर पंचायत से सुमित माथुर (नगर उपाध्यक्ष ), विश्व हिंदु परिषद रजत पंडित, दिनेश बघेल, रवि कुशवाह, अमित, कान्हा आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।