Top News

सिकन्दराराव पुलिस द्वारा पत्रकार से मारपीट की घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश, एसपी ऑफिस पर जाकर पत्रकारों ने जताया विरोध

  • अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपी दारोगा की तीन दिवस में जांच कर कार्रवाही का दिया पत्रकारों को आश्वासन

हाथरस। सिकन्दराराव पुलिस द्वारा पत्रकार से मारपीट व फर्जी मामले में फसाकर 151 शान्ति भंग की धारा में चालान करने की घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश छा गया और जिले भर के पत्रकारों ने एसपी ऑफिस पर पहुंचकर विरोध जताया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपी दरोगा की तीन दिवस में जांच कर कार्रवाही का पत्रकारों को आश्वासन दिया। एएसपी के आश्वासन पर सभी पत्रकार वहां से वापस लौट गए।


  बता दें कि सिकंदराराव में 9 नवंबर की सुबह नगर के जीटी रोड पर रेढी (ढकेल) स्वामीयो से मारपीट व सामान फेंकने का पुलिस पर गंभीर आरोप लगा था और स्थानीय लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया था। ये खबर सभी पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से लगाई जाने के बाद खबर कवरेज करने वाले पत्रकार फैजान भारती को पुलिस के द्वारा धमकियां दी जा रही थी की उसको झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा। खबर को एक माह बीत जाने के बाद बुधवार की सुबह कोतवाली पर पीड़ित पत्रकार खबर लेने पहुंचा तो वहां मौजूद कस्बा इंचार्ज दरोगा राजेश सरोज पत्रकार को गाली गलौज देने लगे और वही थाने में बैठा लिया और पत्रकार से मारपीट भी की। वही खबर लगाने को लेकर पत्रकार पर पुलिस ने 151 शांति भंग की धारा में चालान करके कार्रवाई कर दी। जिसमें पीड़ित पत्रकार को जमानत करानी पड़ी।


पुलिस की कार्यवाही को लेकर हाथरस जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश छा गया और इस घटना को लेकर दर्जनों पत्रकार साथी 10 बजे पुलिस अधीक्षक हाथरस के कार्यालय पर पहुंच गए जहाँ अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर सिकन्दराराव कस्बा इंचार्ज राजेश सरोज पर कार्रवाई करने की मांग की, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के द्वारा तत्काल आरोपी दरोगा राजेश सरोज को थाने से हटा दिया गया है वहीं तीन दिवस में सक्षम अधिकारी से जांच करा कर कार्रवाई का सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद सभी पत्रकार वहां से वापस लौट गए हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने