Top News

गड्डा मुक्त अभियान चंदपा क्षेत्र में बना बेमानी

चंदपा। इधर सरकार सड़कों को गड्डा मुक्त करने में लगी है तो वहीं ग्रामीण अपने आप सडको के गड्ढे भरने को मजबूर हो रहे हैं।


जी हां  इस तस्वीर में जो सड़क दिख रही है यह चंदपा गांव से झीगुरा बघना परसौल सहित कई गांवों को जोड़ती है वहीं पिछले पांच सालों से सड़क में गहरे गड्ढे हो रहे हैं और पानी भर रहा है राहगीरों को गंदे पानी और कीचड़ का सामना तो करना ही पड़ रहा है साथ ही स्कूल के बच्चों का निकलना भी बहुत मुश्किल बना हुआ है। जिससे परेशान ग्रामीण स्वयं सड़क के गड्ढों को भरने को मजबूर हैं। इस समस्या की ओर ना तो कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहा है और ना ही कोई जन प्रतिनिधि?

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने