- रंगोली, सुलेख, कला, गायन, कुर्सी दौड़ एवं छूकर पहचानो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- प्रतियोगिता में 55 परिषदीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभाग
- छात्र -छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान कर किया गया प्रोत्साहित
सिकंदराराव। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी पर हुआ। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, छूकर पहचानो प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन सोमानी ने किया। इस अवसर पर विजेता छात्र -छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान किए गए।
बीआरसी पर आयोजित दिव्यांग बच्चों की इस प्रतियोगिता में 55 परिषदीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली, सुलेख, कला, छूकर पहचानो, गायन एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान किए गए।
इसके साथ साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरुष्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजयवीर सिंह अध्यक्ष, कृष्णकांत कौशिक महामंत्री, दिलीप कुमार समेकित शिक्षा, विनोद कुमार, मुनेश कुमार, संदीप तिवारी, अशोक गुप्ता, महेश कुमार, दुष्यंत कुमार, आमिर, रूपेंद्र सिंह छोंकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।