Top News

सहपऊ पुलिस ने चिलर से चोरी का किया खुलासा, एक नाबालिक सहित 3 दबोचे

सहपऊ। थाना पुलिस द्वारा चिलर का ताला तोडकर चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बैटरी, बैल्डिंग मशीन, कॉपर केबिल आदि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुलिस द्वारा चिलर का ताला तोडकर चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया गया है।


जिसके कब्जे से चोरी का सामान 2 बैटरी, बैल्डिंग मशीन व 65 फुट कॉपर की केबल आदि बरामद हुए है। गिरफ्तार शातिरों ने पुलिस को अपने नाम छोटू खां पुत्र मुनेश खां निवासी मानिकपुर रेलवे लाइन के पास, आजिम खांन पुत्र इस्लाम खां मूल निवासी विजहैरा थाना इगलास अलीगढ़ हाल निवासी मौहल्ला धोबियान कस्बा सहपऊ तथा तीसरा आरोपी एक नाबालिग है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, एसआई ओम बाबू, है.का. सत्यवीर, सिपाही मनीष कुमार, अंकुश यादव शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने