Top News

खबर चलाने से बौखलाई सिकन्दराराव पुलिस ने पत्रकार को पकड़कर थाने में की मारपीट, शांति भंग में किया चालान


  • घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश

सिकंदराराव। बीते 9 नवंबर की सुबह नगर के जीटी रोड पर रेढी (ढकेल) स्वामीयो से मारपीट व सामान फेंकने का पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया गया था और स्थानीय लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया था। ये खबर पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से लगाई जाने के बाद खबर कवरेज करने वाले पत्रकार फैजान भारती को पुलिस के द्वारा धमकियां दी जा रही थी की उसको झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा।

खबर को एक माह बीत जाने के बाद आज बुधवार की सुबह कोतवाली पर पीड़ित पत्रकार खबर लेने पहुंचे तो पुलिस ने पत्रकार को गाली गलौज कर थाने में बैठा लिया। वहीं पुलिस के द्वारा पत्रकार से मारपीट भी की गई। वही खबर लगाने को लेकर पत्रकार पर पुलिस ने 151 की शांति भंग में चालन करके कार्रवाई कर दी। पुलिस की कार्यवाही को लेकर हाथरस जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। घटना को लेकर सभी पत्रकार साथी कल सुबह गुरुवार को 10 बजे पुलिस अधीक्षक हाथरस से मिलकर सिकन्दराराव कस्बा इंचार्ज राजेश सरोज पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे, अगर अधिकारियों के द्वारा कस्बा इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो पत्रकार अन्य उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करवा कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने