कपडा फैक्ट्री में हजारों की चोरी

सासनी। नगला सरदा में अज्ञात चोरों ने कपडे की फैक्ट्री. में धाबा बोलकर हजारों रूपये का कपडा तथा सामान चोरी कर लिया। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए नगला सरदा निवासी विजय कुमार पुत्र किशनलाल ने कहा है कि उसकी कपडे की फैक्ट्री  गांव के निकट ही है, जिसे वह रोजाना की तरह काम समाप्तम करने के बाद ताला लगाकर अपने घर आ गया। इसी बीच रात को अज्ञात चोरों ने इन्वेरटर, दो बैटरी, अपर लोअर टी-शर्ट आदि करीब तीस हजार रूपये का सामान चोरी कर लिया। पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई हेतु कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1