ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल

सासनी। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी- मंडी से आगे उपाध्याय ऑटोमोबाइल  की दुकान के सामने एक ई-रिक्शा चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और उसके पीछे बैठी बेटी भी घायल हो गई। घायलों का उपचार निजी चिकित्स क से कराया है।


मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार सासनी से अलीगढ की ओर जा रहा था। जिसके पीछे उसकी बेटी उम्र करीब छह वर्ष बैठी थी। बताते हैं कि जैसे ही बाइक पुरानी सब्जी मंडी से कुछ दूरी पर गंदे नाले की ओर उपाध्याय ऑटोमोबाइल की दुकान के सामने पहुंची वैसे ही पीछे चल रहे ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार और उसकी बेटियां सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। उधर कुछ लोगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। मगर मौके पर सभ्रांत लोगों ने हस्तरक्षेप कर मामले को शांत किया। उधर घायलों का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1