Top News

आठ माह की मासूम की झोलाछाप डाक्टर के उपचार से मौत

यतेंद्र सेंगर, संवाददाता

सासनी। गांव बांधनू में एक आठ माह की मासूम की झोला छाप चिकित्सक द्वारा उपचार करने से मौत हो गई। जिसकी तहरीर मृतका के परिजनों ने कोतवाली में दी है, वहीं पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बांधनू निवासी सौरभ की आठ माह की पुत्री राधिका चेचक बीमारी से पीडित थी, जिसे मंगलवार की सुबह दस्त हुए। मासूम के पिता ने दस्त की दवा गांव में ही प्रैक्टिस कर रहे एक चिकित्सक से दिला दी।


जिससे उसकी हालत और बिगड गई। हालत बिगडने पर सौरभ अपनी पुत्री के उपचार के लिए हाथरस जाने लगा। तभी मासूम ने रास्ते में दम तोड दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर चिकित्सक अपना ठिकाना छोडकर मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता ने झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

वहीं पुलिस ने मासूम बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस झोलाछाप चिकित्सक को पकडने हेतु टीम का गठन कर रही थी। जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने