नीतीश सुधर जाओ वरना स्वदेशी हिंद पाटी आपको सबक सिखाने को तैयार है

हाथरस। बिहार विधानसभा  में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने महिलाओं को लेकर जो निर्लज्ज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए व्यान दिया है वह उनकी गिरी हुई सोच और घृणित मानसिकता और कुसंस्कारों का परिचय देता है। जो व्यक्ति एक प्रदेश का मुख्यमंत्री हो और देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा हो वह इस तरह की गन्दी, अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग करता है और वह भी विधानसभा में जो लोकतंत्र का मंदिर होता है तो निश्चित ही यह अक्षम्य अपराध है ।


    

उक्त बातें स्वदेशी हिंद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मतेंद्र सिंह गहलौत एडवोकेट ने कहते हुए कहा है कि हमारे देश में महिलाओं को देवी माना और कहा जाता है। सदियों से उनकी पूजा होती आई है। उन्हें सृष्टा, शक्ति दात्री और त्याग, बलिदान और ममता की मूर्ति माना जाता है। सरकार उनकी सशक्तिकरण की बात करती है और नीतिश कुमार जैसे घृणित मानसिकता और गंदी सोच वाले व्यक्ति उनके निजी जीवन की अंतरंगता को विधानसभा जैसे पवित्र स्थान पर जहां उनके उत्थान  और सशक्त करने की चर्चा की बजाय, उन्हें जनसंख्या बढ़ाने  को जिम्मेदार बताने का घृणित कार्य करते हैं  तो निश्चित रूप से सारे देश की समस्त मातृशक्ति का खुलेआम घोर अपमान है और नीतिश कुमार के अंदर यदि जरा सी भी मानवता और नैतिकता शेष हो और अपने किए पर पछतावा हो तो नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से मुक्त हो जाना चाहिए। अन्यथा हमारे देश की आधी आबादी के रूप में हमारी मातृशक्ति उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगी।    
उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जैसे लोग जो हमारे देश की संस्कृति, धर्म, संस्कार, परंपरा एवं अखंडता से छेड़ने का प्रयास करेंगे उन्हें सबक सिखाने को स्वदेशी हिंद पार्टी सदैव तत्पर है और यदि नीतिश कुमार अपने पद से पदमुक्त होने की घोषणा स्वयं नहीं करते हैं तो स्वदेशी हिंद पार्टी देश के  राष्ट्रपति से अनुरोध करती है

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1