आयुर्वेद पखवाडे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बताया आयुर्वेद का महत्व

  • आयुर्वेद से मिलते हैं अच्छे संस्कार - सी.एम.ओ.

हाथरस। प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल आगरा रोड हाथरस में चल रहे आयुर्वेद पखवाडे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनजीत सिंह ने आयुर्वेद के सभी छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद का महत्व बताते हुऐ कहा कि आयुर्वेद ऐसी विधा है कि इससे हमें रोजगार एवं नौकरी ही नहीं बल्कि अच्छे संस्कार भी मिलते हैं। अगर हम आयुर्वेद के सिद्धान्तों के अनुसार अपने जीवन को पूर्ण ईमानदारी व मेहनत के साथ ढालेंगे तो निश्चित रूप से हम केवल अपना ही नहीं बल्कि परिवार, समाज, देश व राष्ट्र का उत्थान करेंगे। उन्होंने चर्चा करते हुऐ बताया कि हमें अपने जीवन में तीन बातें कहना/रहना/सहना अवश्य सीखनी हैं। अगर ये तीन बातें हमारे अन्दर आ गयीं तो हम निश्चित रूप से अपने जीवन में सफल होंगे। उनके साथ आये हुए ए.सी.एम.ओ. डा. नरेश गोयल ने भी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, इसलिए आप प्रारम्भ से ही मेहनत करना शुरू कर दें।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के चेयरमैन डा. पी.पी. सिंह, डायरेक्टर डा. आर.के. सिंह, वाइस चेयरमैन डा. मीनेश सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा, प्राचार्य डा. आर. राव, वाइस प्राचार्य डा. विवेक अवस्थी व अन्य शिक्षकगण डा. निधि, डा. अभिमन्यु, डा. मनोरमा, डा. भार्गवी, डा. स्वाती, डा. नन्दिनी, डा. बृज किशोर एवं बी.ए.एम.एस. प्रथम सत्र 2023-24 के सभी छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में संस्था के चेयरमैन डा. पी.पी. सिंह ने आये हुए मुख्य अतिथि डा. मन्जीत सिंह (सी.एम.ओ), डा. नरेश गोयल (ए.सी.एम.ओ.) का आभार प्रदर्शित किया और सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1