मुरसान क्षेत्र में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आबकारी पुलिस द्वारा क्षेत्रों में दी गई दबिश

  • अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए लोगो को किया गया जागरूक

मुरसान। अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत तथा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आज जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना मुरसान अंर्तगत कोटा , महामौनी, बर्धवारी, गोबरारी, करील आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई। साथ ही उक्त क्षेत्र में स्थित आबकारी दुकानों पर टेस्ट परचेसिंग करते हुए औचक निरीक्षण किया गया तथा अनुज्ञापियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न ढाबों/परचून दुकानों की चेकिंग की गई।


इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।


कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक (हाथरस सदर) मय आबकारी स्टॉफ उपस्थित रहे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1