- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत आयोजित किया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम
हाथरस। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत नवजात कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में जन्मी 24 नवजात कन्याओं को जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या द्वारा केक काटकर खुशी मनाते हुए बेबी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान करिश्मा पत्नी अंशुलजीत सिंह निवासी जरौली, राखी पत्नी बृजमोहन निवासी गधा खेड़ा, मीरा पत्नी छोटू निवासी बस गोयी, प्रीति पत्नी गुड्डू कुमार निवासी गधा खेड़ा, रीना पत्नी रिंकू निवासी धारकोली, अंशु पत्नी सूरज निवासी सहजपुर, कृष्णा पत्नी विष्णु निवासी उलारा, दिव्या पत्नी विकास शर्मा निवासी सासनी, बबली पत्नी राम प्रकाश निवासी बस गई, कल्पना पत्नी बबलू निवासी सिकुड़, गुड़िया पत्नी राजू निवासी फिरोजपुर, ज्योति पत्नी मनीष निवासी गदाखेड़ा, पूनम पत्नी मनीष निवासी नगला विजई, नेहा पत्नी देवेंद्र निवासी उत्तरा, रुक्मणी पत्नी संदीप निवासी उत्तरा, सकीना पत्नी रिजवान निवासी बिजली घर, करिश्मा पत्नी अजीत निवासी दरकोली, पिंकी पत्नी पंकज निवासी सिकुड़, आशा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी ममौता कला, रेखा पत्नी दिनेश कुमार निवासी घसिमपुर, करिश्मा पत्नी अमरेश निवासी भाघनू, प्रेमलता पत्नी धर्मेंद्र निवासी आर्य नगर, पिंकी पत्नी ज्ञानी शर्मा निवासी हसनपुर, पूनम पत्नी रमन निवासी गदाखेड़ा की नवजात कन्याओं एवं उनके परिवारीजनों को कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु प्रेरित करते हुए सम्मानित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने समाज मे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने व उनके जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।
महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी मोनिका ने पात्र बालिकाओ को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय मे बताते हुए अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही वहां उपस्थित सभी महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
स्टाफ नर्स उमा सेंगर ने बालिकाओ को उचित शिक्षा प्रदान करने एवं उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से सीमा, कैलाश एवं मोहित आदि तथा अस्पताल के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।