- हाथरस का प्रथम आना गौरव की बात! पब्लिक उवाच
- लोगों ने की तारीफ, शिकायत निस्तारण स्वछंद सुशासन का प्रमाण
एसपी देवेश कुमार पांडेय के सूत्रों की माने तो उनका कहना है कि शिकायती माह अक्तूबर 2023 में आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों पर में प्राप्त शिकायतें चाहें वह पीजी से संदर्भित हों, सीएम से संदर्भित हो या फिर ऑनलाईन एवं सीएम हैल्पलाईन पर आई हों इन सभी से संदर्भित शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है। साथ ही यह क्रम लगातार जारी है। प्राथमिकता के आधार पर हर पीड़ित की शिकायत सुन उसका निस्तारण किया जाता है। हाथरस को जनशिकायतों के निस्तारण में मिले प्रथम स्थान का पूरा श्रेय मह अपने स्टाफ और जनसहयोग को देना चाहेंगे।
क्या कहते हैं लोग
एडीजीसी राजपाल सिंह दिशवार का कहना है "वर्तमान पुलिंसग शिकायत की तह में जाकर निस्तारण पर रहती है। यह प्रसन्नता की बात है कि हाथरस को इस में प्रथम स्थान मिला है"।
व्यापारी नेता प्रवीण वार्ष्णेय का कहना है कि "जब अधिकारी अपनी ड्यूटी की अपेक्षाकृत जिम्मेदारी निभाते हैं तो जनता के लिए परिणाम सुखद होते हैं"।
वरिष्ठ भाजपा नेता बासुदेव माहौर एडवोकेट का कहना है कि "जब शासन और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं और जनसहयोग से पहल करते तो राम राज्य की कल्पना की जा सकती है। शासन में आदरणीय योगी जी और जिले में आदरणीय एसपी देवेश कुमार पांडेजी इस पर खरे उतर रहे हैं। प्रथम स्थान के लिए बधाई"।
मुवीन अहमद खान कहते हैं "नेकनीयती से जिम्मेदारी निभाने का कार्य एसपी देवेश कुमार पाण्डेय सर द्वारा किया जा रहा है तो अवाम को तकलीफ का कोई कारण नहीं हो सकता"।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।