कुत्ते ने काटा तीन माह बाद हुई युवक की मौत

सासनी। कस्बा में करीब तीन माह पूर्व कुत्ते के काटने से एक युवक पर रैबीज का असर हो गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। और उसकी आगरा ले जाते हुए एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया, मोहल्ले में मातम छा गया।


मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेश चंद्र वाष्र्णेय का पच्चीस वर्षीय पुत्र सौरभ वाष्र्णेय को करीब तीन माह  पूर्व  कुत्ते ने पैर में दांत से काट लिया था। कुत्ते के काटने  के बाद परिजनों ने उसका उपचार कराया। ऐंटी रेबीज इंजैक्शन भी लगवा दिया मगर तीन माह बार सौपर पर कुत्ते के रेबीज हावी हो गये और उसकी हालत बिगडने लगी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सौरभ को उपचार के लिए आगरा में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सौरभ ने दम तोड दिया। सौरभ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शव के आते ही मोहल्ले में मातम छा गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1