सासनी। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन पदाधिकारियोंने बिजाहरी स्थित संस्था के नगर कार्यालय पर प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आहूत की जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के जिला अध्यक्ष रामचरन सिंह बघेल के पढ़ील निवासी अनुज जयप्रकाश बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मंगलवार को आहूत शोक सभा में वक्ताओं ने उनके निधन को समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में डा. कासिम अली, डा. शाहजहां खान, डॉक्टर दयाशंकर, नीरज अग्रवाल, अनिल कुमार, अजय कुमार, हरिकिशन शर्मा, प्रदीप कुमार, नमो कुमार, सचिन कुमार, वीरेंद्र जैन, प्रीति उपाध्याय, सभासद अफजल खान, शौकीन खान, सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्यो के साथ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन ने जताया शोक
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।