समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गयी महर्षि बाल्मीकि भगवान की जयंती

हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मानव समाज के गुरु आदिकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गईं व उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि वह गुरु थे, जिन्होंने भगवान राम की जीवनी दस हजार वर्ष पूर्व लिख दी थी और उन्होंने ही माता सीता को अपनी कुटिया में रखा। जहां लव और कुश का जन्म हुआ, वहीं उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सपा नेत्री पूजा गौतम ने कहा कि भगवान महर्षि बाल्मीकि ने हजारों वर्ष पहले रामायण के ग्रंथ को संस्कृत में लिख दिया था, जिसका हिंदी अनुवाद तुलसीदास जी ने किया है। इतना ही नहीं महर्षि बाल्मीकि सनातन धर्म के रक्षक थे और यदि रामायण ना लिखी गई होती तो हिंदू धर्म को सनातन धर्म का ज्ञान नहीं होता।


प्राचीन काल में महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के ग्रंथ को लिख कर सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया और कलियुग में डॉ.भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक संरचना, भेदभाव, धर्मनिरपेक्षता के बारे में विश्व के सभी धर्म को समता मूलक समाज की रचना कर विकास और शिक्षा का मूल मंत्र दिया।      

सपा नेत्री पूजा गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और डॉ. अंबेडकर ने सभी धर्म और जाति के विकास के लिए ग्रंथ व संविधान लिखे जिससे दलित समाज का सामाजिक और आर्थिक विकास हुआ। जबकि हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।    
इस मौके पर अजय सिकरवार, राणाप्रताप सिसौदिया, कायम सिंह अहेरिया, ललित चैधरी, अशोक गोला, हाजी नबाब हसन, ताराचंद कुशवाहा, समाजवादी बाबा साहब वाहिनी राष्ट्रीय महासचिव पूजा गौतम, योगेन्द्र भारती, गोविन्द सिंह सिसौदिया, कमलेश, संदीप, योगेश, महेश, प्रवेश आदि  उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1