वोटर चेतना अभियान के अन्तर्गत नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील

सिकंदराराव। "वोटर चेतना अभियान" के अन्तर्गत बूथ संख्या 116 पर तैनात प्रेम किशोर बीएलओ प्राथमिक विद्यालय अरनियां तलेसरा विधानसभा क्षेत्र सिकन्दराराव के बूथ अध्यक्ष अंकित कुमार, बूथ प्रभारी नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ़ हाथरस एवं महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली ने नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की विशेष अपील की।

बूथ संख्या 116 पहुंच कर बीएलओ प्रेम किशोर के साथ मिलकर जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर चुके एवं जो नयी शादी हुई है उनको वोट बनबाने के लिए प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक लोगों के फार्म सं. 6 भरकर जमा कराये।
    इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, रिंकू यादव, बृजेश कुमार, कामिनी, मोहित कुमार, रोहित कुमार,अमन कुमार, कुमारी निम्मी पुंढीर,केशवदेव,अमित कुमार,सौन श्री एवं वेदप्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1