यतेंद्र सेंगर, संवाददाता
सासनी। पंचदिवसीय दीपावली त्यौहार को शांति एवं शौहार्द के साथ मनाने हेतु कोतवाली में तहसीलदार अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा ने विधि व्यवस्था बनाए रखने अपील की।
मंगलवार को आहूत बैठक में तहसीलदार ने कहा कि किसी भी विवादित स्थिति को देखें तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दें। प्रभारी निरीक्षक श्री शर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार यदि कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचदिवसीय दीपावली के त्यौहार आस्था का त्यौहार है, इसे आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं दुकानदारों से अपील की कि बिना लाइसेंस का कोई दुकानदार पटाखा नहीं बेचे। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे द्वारा पटाखे छोड़ते समय अभिभावक विशेष सावधानियां बरतें। कहा कि असमाजिक तत्वों व जुआरियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह के अशांति फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार में अशांति फैलाने वालों असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलते ही थाने को तत्काल सूचित करें ताकि उस पर ससमय कार्रवाई की जा सके। इस दौरान डा. विकास सिंह, प्रधान कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, सभासद भानु जादौन, ग्राम प्रधान रुदायन बंटी सिंह, सभासद अंकुश, विपिन कुमार, डॉक्टर भू प्रकाश उपाध्याय, ग्राम प्रधान समामई रूहल पूनम, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय, सासनी देहात प्रधान विजय कुमार, ग्राम प्रधान जिरौली मुकेश चैधरी, ग्राम प्रधान तिलोठी टेकचंद, तथा नगर पंचायत सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।