उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हाथरस। उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद हाथरस के अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजमोहन फार्म्स, इगलास रोड हाथरस पर किया गया।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र द्वारा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बीच श्री अन्न का प्रचार प्रसार उसकी उपयोगिता के प्रति लोगो को जागरूक करना है। इसके लिए शिक्षा क्षेत्र की महती भूमिका को देखते हुए प्लेटफॉर्म में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम मे श्री अन्न से निर्मित होने वाली विभिन्न प्रकार की रैसिपी से लोगों को अवगत कराया गया।

श्री अन्न में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी के साथ स्वस्थ शरीर के लिए इसकी उपयोगिता को बताया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश किसान समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जायसवाल, उप कृषि निदेशक हँसराज़, जिला कृषि अधिकारी आर के सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ, के0वी0के0 से वैज्ञानिक कमल कांत, पुष्पा, मोहन सिंह चाहर प्रदेश मंत्री भारतीय किसान संघ, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह सहित कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित जनपद के अध्यापक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1