हाथरस। अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत तथा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आज जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत जलेसर अड्डा, चामड गेट, तथा थाना हाथरस जंक्शन अंर्तगत लाडपुर,बेरगांव, एहन, मिर्जापुर,महौ , कैलोरा तथा थाना सासनी अंतर्गत रूहेरी, लुटसान, ममोता खुर्द, हनुमान चौकी अलीगढ़ बॉर्डर आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई । साथ ही उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न आबकारी दुकानों पर टेस्ट परचेसिंग करते हुए औचक निरीक्षण किया गया तथा अनुज्ञापियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न रेस्टोरेंटों/ढाबों/परचून दुकानों की चेकिंग की गई तथा कैलोरा चौराहा पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।
इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा.
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक (हाथरस सदर) तथा अच्छे लाल मिश्र आबकारी निरीक्षक (सासनी) मय आबकारी स्टॉफ उपस्थित रहे।

.jpg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।