राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर रबी फसल की बुबाई हेतु बीजों के रेट घोषित

हाथरस। आरके सिंह जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के विकासखण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर रबी फसल की बुबाई हेतु गेंहूं बीज की प्रजाति डी.बी.डब्लू.187, 303, पी.बी.डब्लू-1-जेडएन, 723, 222, एच.डी.-3086, 3226, 2967, डब्लू.एच.1270 की कुल मात्रा 2304.80 कु. उपलब्ध है। प्रमाणित गेंहंू बीज दर 4090 रू. प्रति कु., आधारीय गेंहॅू बीज दर 4320 रू. प्रति कु. है। सरसों बीज की प्रजाति गिरिराज, डी.आर.एम.आर.-1165-40, आर.जी.एन.-298, आर.एच-725, पूसा सरसों-32 की कुल मात्रा 32 कु. उपलब्ध है। प्रमाणित सरसों बीज दर 12870 रू. प्रति कु., आधारीय सरसों बीज दर 13170 रू. प्रति कु. है। मसूर बीज की प्रजाति पी.एल-9, आई.पी.एल. 526 की कुल मात्रा 76.96 कु. उपलब्ध है। प्रमाणित मसूर बीज दर 10989 रू. प्रति कु., आधारीय मसूर बीज दर 11430 रू. प्रति कु. है। चना बीज की प्रजाति आर.वी.जी-202 की कुल मात्रा 8.96 कु0 उपलब्ध है। प्रमाणित चना बीज दर 9108 रू. प्रति कु., आधारीय चना बीज दर 9670 रू. प्रति कु. है। मटर बीज की प्रजाति आई.पी.एफ. डी-9-2 की कुल मात्रा 4.80 कु. उपलब्ध है।


प्रमाणित मटर बीज दर 8415 रू. प्रति कु., आधारीय मटर बीज दर 8740 रू. प्रति कु. है। सभी रबी फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। इसके अतिरिक्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर पर्याप्त मात्रा में जिप्सम 75 प्रतिषत अनुदान पर उपलब्ध है। जिसकी विक्रय दर 210.50 प्रति बैग है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज प्राप्त करने हेतु आधार कार्ड, खतौनी, मो0नं0 एवं पारदर्शी किसान पोर्टल का पंजीकरण नम्बर साथ लेकर आये। बीज से सम्बन्धित समस्या के लिए कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के मो0नं0 8126556290 एवं 9410692851 पर सम्पर्क कर सकते हैं। राहुल प्रताप सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय कृषि बीज भण्डार हाथरस एवं मुरसान पर बीजों का वितरण कराया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1