सासनी। कन्या इण्टर कालेज में स्वीप कार्यक्रम के दौरान जिसके अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने मेंहदी, पोस्टर, रंगोली, निबन्ध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।
मंगलवार को प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कराई गई प्रतियोगिताओं में कन्या इण्टर कालेज सासनी, विद्यापीठ इण्टर कालेज सासनी, के०एल०जैन इण्टर कालेज सासनी, राजकीय हाईस्कूल दरकौली, राजकीय हाईस्कूल सहजपुरा, आदि विद्यालयों के लगभग दो दर्जन से अधिक छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में मौजूद एसडीएम लवगीत कौर ने मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर तथा पुष्पाहार अर्पित कर किया। मेंहदी प्रतियोगिता में के एल जैन इंटर कालेज की कु. नंदिता सिंह ने प्रथम स्थाशन प्राप्त् किया। वहीं विद्यापीठ इंटर कालेज की हिना द्वितीय और मोहिनी कन्याी इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियेागिता में प्रियंका कुशवाहा प्रथम, देवकी द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सपना प्रथम, कशिश द्वितीय, तथा दीक्षा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्राची रंजन प्रथम, नंदनी द्वितीय, साक्षी पाठक तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया चौधरी प्रथम, मानवी द्वितीय और अंश गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रचना रानी, सुरभि, ममता शर्मा, अनीता रानी, ऊषा सिंह, नीरज गुप्ता, संजय कुमार, पंकज जैन, आदि शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।