सासनी। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव अग्रवाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें बच्चोंक को संविधान के प्रस्ताावना के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को कार्रक्रम के अंतर्गत प्रभारी संजय कुमार ने संविधान प्रस्तावना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना स्वतंत्रता प्रदान करने का उपबंध भी करती है।जिसका अर्थ व्यक्तिगत गतिविधियों पर संयम का अभाव और व्यक्तियों के विकास के अवसरों का प्रावधान है । स्वतंत्रता का विचार मौलिक अधिकार के माध्यम से सभी नागरिकों तक फैला हुआ है । जो विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, विश्वास और पूजा की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सानिध्य् में संविधान प्रस्तावना की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाह, यश कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, तथा छात्र -छात्राएं मौजूद थे।

.jpg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।