हाथरस। दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के लोकार्पण के अवसर पर शहर से आज अधिक से अधिक गौभक्त लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हों के लिये नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने स्थानीय सीयल स्थित सुरजोबाई विद्यालय से गौ भक्तों की बस को दीनदयाल धाम फरह मथुरा के लिए रवाना किया गया।
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण दीनदयाल गऊ ग्राम परखम मथुरा में आज हुआ है। जिसमें प्रख्यात संत साध्वी ऋतंभरा जी (दीदी मां) व साध्वी मंगला माताजी (हंस फाउंडेशन) का सानिध्य व आशीर्वाद स्वयंसेवकों को मिला है। साथ ही सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शंकर लाल की उपस्थिति रहेगी।लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले गौ भक्तों की बस को रवाना करने से पूर्व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की सेवा-पूजा करता है। उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती हैं। गौ माता के खुर्र में नागदेवता का वास होता है। जहां गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू नहीं आते। गौ माता के गोबर में लक्ष्मीजी का वास होता है ।
जनपद मथुरा के परखम में आयोजित गौ अनुसंधान केंद्र के शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए एक बस श्रीमती ओमवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम गैा भक्तों को लेकर मथुरा प्रखंड के लिए रवाना हुई और बस को प्रधानाचार्य एवं भाजपा नेता मनोज कुशवाहा द्वारा रवाना किया गया। इस दौरान टीएन शर्मा, ओमप्रकाश बघेल, मनोज अग्रवाल, अमित गौतम, अमित शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।