Top News

सड़क किनारे रखी करब में बाइक फंसने से बाइक सवार की मौत

हाथरस। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के तेहरा ककोड़ी मार्ग पर चिंतागढ़ी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। अचेतावस्था में परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गंभीरावस्था में उसे जिला बागला चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में भारी कोहराम मच गया है।


बताया जाता है थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव ककोड़ी निवासी नरोत्तम सिंह पुत्र जनक सिंह अपनी मोटर साइकिल हीरो सीडी डीलक्स पर सवार होकर दूसरी मोटर साइकिल को पीछे रस्सी से बांधकर सही कराने हाथरस ले जा रहा था। तभी पीछे वाली मोटरसाइकिल सड़क किनारे रखी करब में टकरा कर फंस गई। जिससे आगे चल रहा बाइक सवार नरोत्तम सिंह जमीन पर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन फानन  में परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन उसे उपचार हेतु एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती किया। लेकिन गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने उसे उपचार हेतु जिला बागला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना की जानकारी फैलते ही मातम सा छा गया है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटा व एक बेटी को  छोड़ गया है। मृतक राजगिरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने