बंद पड़े गहरे कुएं में गिरा गौवंश, गौभक्तों ने बामुश्किल निकाला बाहर

मुरसान। क्षेत्र के गांव कोटा में एक गौवंश गहरे कुएं में गिर पड़ा जिसकी सूचना रिकां चतुर्वेदी ने भाजपा गौवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व गौ रक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी को दी जिसके बाद गुलाटी तुरंत घटना स्थल पर गांव कोटा पहुंच गए और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से वार्तालाप कर उन्हें मौके पर बुलाया।


गुलाटी पहले भी इस गहरे कुएं में से चार पांच दफा गौवंश निकलवा चुके हैं। बता दें कि यह पुराना बंद कुआं पुराने जमाने का है। शायद यह कुआं पुरातत्व विभाग के अंडर में आता होगा। मगर अब वहां के प्रधान को कुएं को बंद करने के लिए बोल दिया गया है।

क्योंकि इस कुएं में से गौवंश बड़ी मुश्किल से निकल पाता है, आज भी एक गोवंश इस गहरे कुएं में गिर पड़ा। जिसको गांव वालों के सहयोग से बामुश्किल निकाला गया। क्योंकि गोवंश की जान को भी खतरा रहता है  इसलिए शिव शंकर गुलाटी को हेन्ड्रा, जे सी बी  मशीन आदि सभी का इंतजाम करके रखना पड़ता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1