जंगली सुअर ने घर में घुसकर दो बहिनों पर बोला हमलाःदोनों घायल

सहपऊ।  इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव इशौदा में जंगली सूअर ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में दो बहनें घायल हो गईं। बाद में ग्रामीणों ने जंगली सुअर को वहां से भगाया। दोनों बहनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।


            

इस समय जंगली जानवर अपना आतंक मचा रहे हैं। पिछले दिनों हसायन में सियार के हमले से एक युवक की मौत हो गई थी। अब बीती रात सहपऊ क्षेत्र के गांव इशोंदा में एक जंगली सुअर  घुस आया। ग्रामीणों ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो वह एक घर में घुस गया। उसने  घर में मौजूद 18 वर्षीय दिव्या पुत्री मुकेश चैहान और उसकी चचेरी बहन 25 वर्षीय सरिता पुत्री हरिओम चैहान पर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर  सुअर को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। ग्रामीणों को पूरी रात इस बात का डर सताता रहा कि कहीं यह सुअर फिर गांव में न घुस आए और किसी पर फिर हमला न कर दे। इसे लेकर ग्रामीण चैकन्ने रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1